विकास कार्य की निगरानी करें मंत्री : मुंडा

रांची, 11 नवंबर (आईएएनएस)। झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को राज्य के सभी मंत्रियों को भेजे गए पत्र में उनसे अपने विभाग के विकास कार्यो की निगरानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए कहा है।

पत्र में लिखा है, "प्रत्येक मंत्री को व्यक्तिगत रूप से विकास कार्य की समीक्षा के लिए कार्य प्रगति का आकलन करना चाहिए। यहां सरकारी कामकाज को जीवंत बनाने की जरूरत है। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई जांच तीन महीने में पूरी कर ली जाएगी।"

मुख्यमंत्री ने राज्य के बजट में गरीबी दूर करने के लिए आवंटित धनराशि और केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर नाखुशी जाहिर की।

पत्र में कहा गया है, "मैंने सभी विभागों की समीक्षा की है। ताजा वित्तीय वर्ष में 9,420 करोड़ रुपये के नियोजित बजट में से 2,500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह नियोजित बजट का 27 प्रतिशत है।"

पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पिछले वित्तीय वर्ष में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए 2,000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इससे वह काफी दुखी हैं। लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की जरूरत है।

मुंडा ने सभी विभागीय सचिवों को प्रत्येक महीने संवाददाता सम्मेलन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने राज्य की छवि सुधारने पर जोर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+