'चीन के 80 प्रतिशत लोगों के पास सच्चे दोस्तों की कमी'
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक सोशल नेटवर्किं ग साइट्स के 2,000 उपयोगकर्ताओं पर किए गए इस अध्ययन में 80 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके वास्तविक मित्र काफी कम हैं और 76 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ज्यादातर लोग अपने निजी हितों के कारण दोस्ती करते हैं।
वर्ष 1970 और 1980 के बाद जन्मे लोगों पर किया गया यह सर्वेक्षण चीन के समाचार पोर्टल सिना डॉट काम ने किया है।
इस सर्वेक्षण में 99.6 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सच्चा दोस्त खोजना काफी मुश्किल है और 6.7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनका कोई सच्चा दोस्त नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications