रैनबेक्सी के मुनाफे में 168 फीसदी की वृद्धि
शेयर बाजार को गुरुवार को दी गई सूचना में कम्पनी ने बताया कि 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में कम्पनी का शुद्ध लाभ 308 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में कम्पनी को 115 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
आलोच्य अवधि में कम्पनी की कुल आय 2,138 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,902 करोड़ रुपये थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications