अपोलो टायर के शुद्ध लाभ में 59 फीसदी की गिरावट
शेयर बाजार को दी गई अपनी सूचना में गुरुवार को कम्पनी ने बताया कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आय 1,949 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी अवधि में कम्पनी की कुल आय 2,049 करोड़ रुपये थी।
कम्पनी ने शुद्ध लाभ में आई गिरावट का कारण लागत में हुई बढ़ोतरी, खास तौर पर रबर की कीमत में बढ़ोतरी को बताया।
अपोलो टायर्स के अध्यक्ष ओंकार एस. कंवर ने कहा कि वैश्विक बाजार में प्राकृतिक रबर की कीमत घरेलू बाजार से काफी कम थी। लेकिन सरकार की आयात शुल्क नीति के कारण वे वैश्विक बाजार से रबर खरीद नहीं पाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications