भ्रष्टाचार पर संसद में हंगामा, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित (लीड-1)
लोकसभा की कार्यवाही आरम्भ होते ही राजा के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विपक्षी दल राजा के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। भाजपा राजा को हटाए जाने के साथ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रही है।
राजा के इस्तीफे की मांग पर अड़े विपक्ष का हंगामा थमता न देख कारण लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार को सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही दोबारा आरम्भ होने पर हंगामा नहीं थमा। इसकी वजह से उपाध्यक्ष करिया मुंडा ने कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी।
लोकसभा जैसी स्थिति राज्यसभा में भी रही। यहां राजा के इस्तीफे और भ्रष्टाचार को लेकर हंगामे की वजह से कार्यवाही सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई। कार्यवाही फिर से आरम्भ होने पर हंगामा नहीं थमा। इसके बाद उपसभापति के. रहमान खान ने कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications