संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही आरम्भ होते ही राजा के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य विपक्षी दल राजा के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। भाजपा राजा को हटाए जाने के साथ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रही है। इसी को लेकर हंगामा हुआ जिसके कारण लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार को सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
लोकसभा जैसी स्थिति राज्यसभा में भी रही। यहां राजा के इस्तीफे और भ्रष्टाचार को लेकर हंगामे की वजह से कार्यवाही सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications