'अमेरिका के पूर्वी तट पर होना था पार्सल बम विस्फोट'
लंदन, 11 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की पुलिस का कहना है कि पिछले दिनों यमन से शिकागो जा रहे विमान से बरामद किए गए पार्सल बम से अमेरिका के पूर्वी तट के ऊपर विस्फोट किया जाना था।
बीते 29 अक्टूबर को विमान को ब्रिटेन के ईस्ट मिडलैंड हवाई अड्डे पर रोका गया था और पार्सल बम की बरामदगी की गई थी। इसी तरह एक पार्सल बम दुबई हवाई अड्डे पर खड़े विमान से भी बरामद किया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्कॉटलैंड यार्ड ने बुधवार को बताया, "अगर विमान से पार्सल बम जब्त न किया गया होता तो अमेरिका के पूर्वी तट के ऊपर विस्फोट हो सकता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications