भारत लड़ाकू विमानों का सबसे बड़ा खरीदार : रिपोर्ट
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्वीडन की एक संस्था 'पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट' की ओर से बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2005 से 2009 के बीच विश्व के 50 देशों ने 995 युद्धक विमान खरीदे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान भारत ने 115 लड़ाकू विमान खरीदे। इसके अनुसार, "भारत, संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल सबसे ज्यादा विमान खरीदने वाले देश रहे। "
इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2005 से 2009 के बीच अमेरिका ने कुल 341 विमान बेचे जबकि रूस 219 विमान बेचने में कामयाब रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications