बंधक बनाए गए फ्रांसीसी नागरिक मुक्त
पेरिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया के समुद्री तट से लुटेरों द्वारा बंधक बनाए गए फ्रांस के तीन नागरिकों को मुक्त करा लिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फ्रांस के विदेश मंत्री बर्नार्ड काउचनर ने बुधवार को बताया कि तीनों बंधकों को मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने इस बारे में ज्यादा विवरण नहीं दिया।
गौरतलब है कि समुद्री लुटेरों ने 22 सित्मबर को फ्रांस के जहाज बॉर्बोन अलेक्जेंड्रे पर हमला कर तीन फ्रांसीसी नागरिकों को बंधक बना लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications