अल सल्वाडोर में आग, 16 मरे
सान सल्वाडोर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अल सल्वाडोर के इलोबास्को शहर में आग लग जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य बुरी तरह झुलस गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस ने बुधवार को बताया कि आग सुबह के वक्त एक बंदीगृह में लगी। इसमें अपराध में लिप्त पाए जाने वाले युवकों को रखा जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications