ब्लैकबेरी के टैबलेट की कीमत 500 डॉलर से कम होगी
आरआईएम ने एप्पल के आईपैड से मुकाबला करने के लिए सितम्बर में प्लेबुक टैबलेट लांच किया था, जो बाजार में अगले साल के शुरू में आ जाएगा।
कीमत की घोषणा के बाद टीएसएक्स में आरआईएम के शेयर 5.68 फीसदी की तेजी के साथ 58.61 डॉलर पर जा पहुंचे। उधर वाल स्ट्रीट में कम्पनी के शेयरों में 7.53 फीसदी की तेजी दिखी और यह 59.14 डॉलर तक पहुंच गए।
रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम बाल्सिली ने सियोल में कहा कि वह एप्पल के आईपैड को चुनौती देने के लिए प्लेबुक टेबलेट की कीमत 500 डॉलर से कम रखेंगे। एप्पल ने अप्रैल में आईपैड लांच किया था। बाल्सिली जी-20 में सीईओ बैठक में हिस्सा लेने के लिए सियोल गए हैं।
एप्पल के आईपैड वाई-फाई की कीमत जहां 499 डॉलर है, वहीं 3जी आईपैड की कीमत 699 डॉलर से 829 डॉलर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications