कोलम्बो में बाढ़, हजारों प्रभावित
कोलम्बो, 11 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 36,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकारी प्रवक्ता ने बताया, "कोलम्बो में 18 बरसों में पहली बार इतनी ज्यादा बारिश हुई।"
श्रीलंकाई समाचार पत्रों के अनुसार रात भर में 400 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई।
बाढ़ के कारण बेघर हुए लोगों के लिए 11 अस्थायी शिविर बनाए गए हैं। मौसम विभाग बारिश जारी रहने की सम्भावना व्यक्त की है।
संसद भवन की इमारत में भी पानी भर गया है। सांसदों और कर्मचारियों को सेना की मदद से ले जाया गया और गुरुवार को कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां कर दी हैं और सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय न आने की छूट दे दी हैं जबकि निजी कार्यालयों में लोग जैसे-तैसे पहुंचने की कोशिश करते रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications