शिक्षा क्षेत्र में सिब्बल निजी और वैश्विक साझेदारियों के समर्थक

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित उच्च शिक्षा सम्मेलन में सिब्बल ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के लिए आधारभूत संरचना के निर्माण और वर्ष 2020 तक कुल 30 प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका जरूरी है।

सिब्बल ने कहा, "वर्ष 2020 तक 30 प्रतिशत जीईआर (कुल नामांकन अनुपात) का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 800 नए विश्वविद्यालयों और 40,000 नए महाविद्यालयों की आवश्यकता है।"

उन्होंने कहा कि हालांकि निजी क्षेत्र के संस्थानों को जवाबदेही के मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।

इस क्षेत्र में वैश्विक साझेदारी की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत में रोजगार के अवसर मौजूद हैं लेकिन इसके लिए जरूरी कुशल मानव संसाधनों का अभाव है।

इस सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में ब्रिटेन के विश्वविद्यालय एवं विज्ञान मंत्री डेविड विलेट्स ने हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+