विमान आपात स्थिति में उतराने की जांच शुरू
बुधवार को शाम छह बजे इस विमान ने सऊदी अरब के दमम जाने के उड़ान भरी थी लेकिन विमान के दरवाजे में खराबी की सूचना मिलने के बाद इसे 40 मिनट में ही आपात स्थिति में हवाई अड्डे पर वापस उतारना पड़ा था।
एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक के. डी. शिवनाथ ने आईएएनएस से कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारी जांच के लिए यहां पहुंच गए हैं।
शिवनाथ ने कहा, "हमारे इंजीनियरों ने जांच शुरू कर दी है। जब भी कोई घटना होती है तो इस तरह की सामान्य जांच की जाती है।"
इस ए-330 विमान में दो नवजात शिशुओं सहित कुल 82 यात्री मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications