महाराष्ट्र में मंत्री पद के लिए खींच-तान

तकनीकी विशेषज्ञ से राजनेता बने चव्हाण को प्रदेश की राजनीति का अनुभव कम है। वह गुरूवार को शपथ लेने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक चव्हाण के अलावा कांग्रेस का कोई और नेता उनके साथ मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा वहीं राकांपा के 10 सदस्य मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। राकांपा के अजित पवार भी उप मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे।

कांग्रेस और राकांपा के विधायक मंत्री पद प्राप्त करने के लिए नरीमन प्वाइंट स्थित अपने-अपने पार्टी कार्यालयों में गुरुवार सुबह से ही रस्साकशी कर रहे हैं।

राकांपा की ओर से मिले संकेतों के मुताबिक वरिष्ठ नेता छगन भुजबल, आर. आर. पाटिल, सुनील टटकरे, हसन मुशरिफ, लक्ष्मण डोबले भी अजित पवार के साथ शपथ लेंगे।

राज्यपाल के. शंकरनारायणन राज भवन में गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे विभिन्न सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+