पाकिस्तानी नोट पर अपनी तस्वीर चाहते थे मुशर्रफ
समाचार चैनल 'जियो न्यूज' पर बुधवार रात एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जमाली ने कहा कि मुशर्रफ पाकिस्तानी नोट पर मोहम्मद अली जिन्ना की जगह अपनी तस्वीर छपवाना चाहते थे।
जमाली ने कहा कि उनके इजाजत न देने के कारण नोट पर मुशर्रफ की तस्वीर नहीं छप पाई थी।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि मुशर्रफ को नोट पर तस्वीर छापने की सलाह किसने दी थी।
गौरतलब है कि मुशर्रफ ने वर्ष 1999 में सत्ता हथियाई थी। वर्ष 2008 में सत्ता से हट गए थे और उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया था। पूर्व राष्ट्रपति फिलहाल लंदन में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications