मप्र में सड़क हादसे में 4 की मौत
पुलिस नियंत्रण कक्ष से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात राजगढ़ से शहडोल के ब्योहारी जा रही बुलेरो सामने से आ रहे एक ट्रक से इंदिरा बाइपास पर टकरा गई।
कुठला थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में 40 वर्षीय अलका बाई, चालक हृदेश राठौर, गिरिराज गुप्ता और घीता लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसमें 11 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications