'भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के मामले में भारत से सीखे पाकिस्तान'

इस्लामाबाद, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के मामले में पाकिस्तान को भारत से सीख लेनी चाहिए। ये विचार एक पाकिस्तानी दैनिक ने अपने सम्पादकीय में व्यक्त किए हैं।

अखबार भारत ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे दो नेताओं को इस्तीफा देने का निर्देश देकर अपने नेताओं को जवाबदेह ठहराया है। पाकिस्तान को भी ऐसा ही करना चाहिए।

समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने 'लर्निग फ्रॉम इंडिया' शीर्षक वाले अपने सम्पादकीय में गुरुवार को लिखा है कि भारत की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जैसे दो नेताओं को नौ नवम्बर को इस्तीफा देने का निर्देश दे दिया।

कलमाडी को इसलिए इस्तीफा देने के लिए कहा गया, क्योंकि खेलों के उनके प्रबंधन के कारण भारत को शर्मसार होना पड़ा था। चव्हाण को इसलिए इस्तीफा देने के लिए कहा गया, क्योंकि कारगिल युद्ध के शहीदों की विधवाओं के लिए बनी आवासीय इमारत में हुए घोटाले में वह कथित तौर पर शामिल थे।

सम्पादकीय में लिखा है, "दोनों मामलों में अभी तक दोष साबित नहीं हो पाए हैं, लेकिन नेताओं ने अपने पद की गरिमा बरकरार रखने के लिए इस्तीफा दे दिया है। इसमें कोई शक नहीं कि भ्रष्टाचार से निपटने में भारत का अपना रिकॉर्ड रहा है, लेकिन ताजा कार्रवाई, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक कदम है और यही लोकतंत्र की पहचान है।"

सम्पादकीय में लिखा है कि पाकिस्तान में हम भ्रष्टाचार के आरोपों को नजरअंदाज कर देते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+