पाक हमलों में दो की मौत, तीन स्कूल नष्ठ

मोहमंद एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि सुरक्षाबलों पर हमले की घटनाएँ साफ़ी के इलाक़े हुई.उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी अकसराबाद के इलाक़े में गश्त कर रहे थे कि सड़क के किनारे धमाका हुआ जिस से एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई.उन्होंने बताया कि उसी इलाक़े में एक ओर हमले में एक सुरक्षाकर्मी मारा गया जबकि दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को पेशावर के फ़ौजी अस्पताल में भरती कराया गया है.
स्कूलों पर हमले
दूसरी ओर मोहमंद एजेंसी में सरकारी स्कूलों पर चरमपंथियों के हमले लगातार हो रहे हैं और ताज़ा घटना में तीन स्कूलों को तबाह किया गया.स्थानीय प्रशासन के अनुसार चरमपंथियों ने एक लड़कों और दो लड़कियों के स्कूलों को विस्फोटकों से उड़ा दिया. धमाकों से स्कूल की इमातें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.तहरीके तालिबान ने स्कूलों पर हमलें की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है.
मोहमंद एजेंसी में पिछले कुछ हफ़्तों से स्कूलों पर हमलों में बढ़ौतरी हुई है. सरकारी आँकड़ों से अनुसार अब तक इस प्रकार की घटनाओँ में 70 से अधिक स्कूलों को तबाह किया गया है जिस में अधिकतर लड़कियों के स्कूल बताए जा रहे हैं.मोहमंद एजेंसी से सटे एक ओर क़बायली इलाक़े बाजौड़ एजेंसी में भी स्कूलों पर चरमपंथी हमलों में बढ़ौतरी हुई है.












Click it and Unblock the Notifications