सोनिया करेंगी मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं प्रणब मुखर्जी और ए.के. एंटनी की उपस्थिति में हुई सीएलपी की बैठक में विधायकों ने इस मुद्दे पर निर्णय लेने का अधिकार पार्टी प्रमुख को सौंप दिया।
यह बैठक निर्माण प्वाइंट के भवन में आयोजित की गई थी, जिसमें कांग्रेस के अधिकांश विधायक शामिल थे।
उधर, मुखर्जी और एंटनी सोनिया गांधी को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने से पहले विधायकों और मंत्रियों से मिलकर पार्टी का रुख जानने की कोशिश कर सकते हैं।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रमुख बुधवार को अशोक चव्हाण के उत्तराधिकारी की घोषणा करेंगी।
उधर, नई दिल्ली में कांग्रस सूत्रों ने पहले आईएएनएस को बताया था कि राज्य के नए मुख्यमंत्री पर निर्णय मंगलवार रात या बुधवार तक हर हाल में हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications