देयताओं का ब्योरा तैयार करने का काम अनुबंध पर : पटेल
सामान्यत: एयरलाइनें अपनी देनदारियों का भुगतान समय पर करती हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण निजी एयरलाइनों तथा विदेशी एयरलाइनों को प्रदान की गई क्रेडिट सुविधा प्रदान करने के लिए उनसे प्रतिभूति जमाराशि प्राप्त करता है। अदा न करने की स्थिति में उस धनराशि का समायोजन प्रतिभूति जमा राशि में से कर लिया जाता है।
इस संबंध में कोई निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय परिपाटी नहीं है। वैमानकी प्रभारों से संबंधित बिल पाक्षिक आधार पर एयरलाइनों के लिए तैयार किये जाते हैं, जबकि गैर-वैमानिकी प्रभारों के संबंध में बिल मासिक आधार पर तैयार किये जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications