चीन से कोई खतरा नहीं, अरुणाचल सीमा शांतिपूर्ण : दोरजी
असम रेजीमेंटल सेंटर में आयोजित अरुणाचल स्काउट्स बटालियन के पहले स्थापना दिवस समारोह के बाद खांडू ने संवाददाताओं से कहा, "सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति कायम है। चीन से इस क्षण तक कोई खतरा नहीं है और उसके साथ हमारा सम्बंध मैत्रीपूर्ण रहा है।"
खांडू ने कहा, "अरुणाचल स्काउट्स सीमा का बचाव कर देश की मदद करेगा।" यह बताए जाने पर कि उनके सामने काफी चुनौतियां आने वाली हैं, उन्होंने आत्मविश्वास भरे शब्दों में कहा कि हमारी इकाई लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी।
ज्ञात हो कि वर्ष 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के बाद लद्दाख स्काउट्स की स्थापना 1963 में की गई थी। इसे पैदल सेना का पूर्ण दर्जा दिया गया था। इस इकाई ने 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications