महिला समेत दो शीर्ष नक्सली गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार साहू ने आईएएनएस को बताया कि यहां से 500 किलोमीटर दूर उड़ीसा के कोरापुत जिले के नारायण पटना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा चलाए गए अभियान में नक्सली पकड़े गए।
उन्होंने बताया कि अर्जुन उर्फ सुखदेव और सुनीता उर्फ बिसाखा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्य हैं। ये छह सालों से पार्टी की गतिविधियों में संलिप्त थे। दोनों आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम क्षेत्र के हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आंध्र प्रदेश में प्रत्येक के पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित था। दोनों उड़ीसा में कई आपराधिक वारदातों में शामिल थे। वर्ष 2008 में उड़ीसा के नयागढ़ और वर्ष 2009 में कोरापुत नाल्को बाक्साइट खदान हमलों में इनकी तलाश थी।
साहू ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली हत्या, अपहरण और पुलिस स्टेशनों पर हमलों में शामिल थे।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सौमेंद्र प्रियदर्शी ने आईएएनएस को बताया, "आंध्र प्रदेश और उड़ीसा पुलिस के लिए नक्सलियों का पकड़ा जाना बड़ा कदम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications