मेरापी ज्वालामुखी की तीव्रता में कमी
जकार्ता, 10 नवंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के माउंट मेरापी ज्वालामुखी की तीव्रता में कमी आने के बावजूद इससे खतरा अभी टला नहीं है। लोगों को राहत केंद्रों पर बने रहने का अनुरोध किया गया है। विस्फोट से मरने वालों की संख्या 191 हो गई है। एक विशेषज्ञ ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक मेरापी ज्वालामुखी से बुधवार को भूरे रंग का धुआं और 2,500 मीटर ऊपर तक राख निकली।
'सेंटर ऑफ वाल्केनोलोजी एंड जियोलोजी डिजास्टर मिटिगेशन' के प्रमुख सूरोनो ने बताया, "गत तीन और छह नवंबर के विस्फोट की तुलना में ज्वालामुखी की तीव्रता में कमी आई है, लेकिन इसकी सक्रियता अभी अधिक है। इसके मद्देनजर ज्वालामुखी के 20 किलोमीटर की परिधि के खतरे के क्षेत्र को अभी कम नहीं किया गया है।"
उन्होंने कहा कि राहत केंद्रों के शरणार्थियों से अभी वहीं रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
सलेमान जिले के नगानकार स्थित एक मस्जिद में बुधवार को बचाव दल को एक महिला का शव मिला। यहां अभी भी 200 से अधिक लोग लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications