एफएमसीजी क्षेत्र में तेज विकास दर हासिल होगी: सीआईआई
सीआईआई ने अपने ताजा अध्ययन में कहा कि एफएमसीजी उद्योग ने नए-नए उत्पाद विकसित करने और बड़े ग्रामीण बाजार में पहुंच बढ़ाने के लिए छोटी पैकिंग के उत्पादों पर जोर दिया है।
सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, "एफएमसीजी क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था से उबारने में मदद करने वाले क्षेत्रों में से एक रहा है। वित्त वर्ष 2010-11 के शुरुआती छह महीनों में ऊंची खाद्य महंगाई दर और उच्च लागत के चलते इस क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है लेकिन पूरे साल के प्रदर्शन को लेकर यह उद्योग आशान्वित है।"
अध्ययन के मुताबिक इस क्षेत्र में वर्ष 2010-11 में 13 प्रतिशत की विकास दर दर्ज होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications