इराक में सिलसिलेवार हमले, 10 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि बगदाद के पड़ोसी इलाकों जायौना, सारा कैंप, दुआरा, अल-मंसूर और अल-गादिर में ईसाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए किए गए सिलसिलेवार बम धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए।
राजधानी से 100 किलोमीटर दूर अल-हीला शहर में एक चेक पोस्ट पर बम से किए गए हमले में सहवा बल के तीन सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
इसी तरह उत्तरी शहर मोसुल में सैन्य गश्ती दल पर बम से किए गए हमले में दो जवान शहीद हो गए।
मोसुल के पड़ोस में स्थित हे-अल-वेहदा में एक बंदूकधारी ने एक लड़की को उसके घर के निकट गोली मार दी।
बगदाद से 60 किलोमीटर पश्चिम फाल्लुजाह स्थित अल-जजीरा मस्जिद के इमाम अब्बास महमूद को भी बुधवार को बंदूकधारियों ने गोली मार दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications