इग्नू में मधुमेह प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
मधुमेह के इलाज में कुशलता और अपने ज्ञान में वृद्धि में करने के इच्छुक चिकित्सा स्नातक इस कार्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति पी.आर. रमानुजम ने बताया, "लचीलापन और प्रगति विश्वविद्यालय की दो प्रमुख विशेषताएं हैं। हमें उम्मीद है कि इनके इस्तेमाल से खासकर समाज के गरीब वर्गो के स्वास्थ्य में सुधार होगा।"
इग्नू के 'स्कूल ऑफ हेल्थ साइंस' (एसओएचएस) ने 'हंस मेडिकल सेल'
कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी ने इग्नू के सहयोग से चिकित्सा स्नातकों के लिए परास्नातक डिप्लोमा कार्यक्रम की शुरुआत की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications