नवी मुम्बई हवाई अड्डे को इस सप्ताह मिलेगी मंजूरी
परियोजना को पर्यावरण की दृष्टि से मंजूरी मिलने में विलंब के लिए केंद्रीय पर्यावरण एवं वन तथा उड्डयन मंत्रालय को जिम्मेदार माना जा रहा है।
मंत्रालय की ओर से पर्यावरण सम्बंधी चिंता जताने पर महाराष्ट्र के नगर एवं औद्योगिक विकास निगम (सीआईडीसीओ) ने पिछले महीने परियोजना का संशोधित मसौदा पेश किया था।
ईएसी के प्रमुख नरेश दयाल ने कहा, "सीआईडीसीओ को अब और सफाई देने की जरूरत नहीं है। हम दो-तीन दिन में मंत्रालय को नवी मुम्बई हवाई अड्डे के बारे में अनुशंसा भेज देंगे।"
पर्यावरण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार परियोजना को संभवत: एक सप्ताह के भीतर मंजूरी दे दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications