अतिक्रमण हटाओ दस्ते पर पथराव, लाठीचार्ज
पिछले दिनों न्यायालय ने चिकित्सा महाविद्यालय के करीब बसी बालसागर बस्ती में बने सैकड़ों मकानों को हटाने के निर्देश दिए थे। उसके तहत बुधवार को पहुचे नगर निगम और प्रशासन के दस्ते का अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया। कुछ ही देर में हालात बिगड़ गए और भीड़ पथराव करने लगी। जेसीबी मशीन व डम्पर में तोड़फोड़ की।
भीड़ के उग्र होते रूप को काबू करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और कई अन्य लोगों को भी चोटें आई है।
गढ़ा थाना क्षेत्र के प्रभारी जयंत टेभरे ने बताया कि पथराव में 15 पुलिसकर्मी और 12 नगर निगम कर्मचारियों को चोटें आई है। हालात तनावपूर्ण बने हुए है।
बताया गया है कि बाल सागर में 1400 से ज्यादा मकान वर्षो से बने हुए हैं। इनमें से 500 के पास सरकारी पट्टा है। इसके अलावा शेष को अवैध घोषित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications