'नक्सलियों की बैठक में लश्कर के आतंकवादी शामिल'
राज्य के पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने बताया, "इस साल के अप्रैल-मई में भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति की बैठक में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों ने हिस्सा लिया था। यह बैठक उड़ीसा के जंगलों में बस्तर सीमा के नजदीक हुई थी।"
साथ ही पुलिस महानिदेशक ने यह भी कहा कि बैठक से संबंधित जो सूचना मिली है, उसे सत्यापित किया जाना है।
उन्होंने कहा, "सूचना एक स्रोत से मिली है, जिसे दोबारा जांचने की जरूरत है।"
उधर, खुफिया विभाग (आईबी) के पूर्व अतिरिक्त निदेशक रंजन ने बताया, "लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित सूचना को सत्यापित करने की जरूरत है, लेकिन नक्सलियों के बैठक में उनका शामिल होना आम बात है।"
वहीं, उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि भाकपा (माओवादी) ने बैठक में 20 पन्नों की अपनी नीति स्वीकार की है। नीति के अनुसार 'हिंसा के बल' पर राजनीतिक ताकत पाने और 'शत्रु सेना को भारी क्षति' पहुंचाने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications