पंजाब, हरियाणा में 1.5 करोड़ टन धान की खरीदारी
अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पंजाब में सरकारी एजेंसियों और निजी मिलों ने 1.2 करोड़ टन धान की खरीदारी की है।
पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी मंडियों में करीब 30 लाख टन धान की आवक हुई है।
पंजाब में धान की कुल खरीद में से 98.5 प्रतिशत खरीद सरकारी एजेंसियों ने 1,700 से ज्यादा खरीदारी केंद्रों के जरिए की है। बाकी धान की खरीद निजी चावल मिलों ने की है।
अधिकारियों ने कहा कि पंजाब के फिरोजपुर जिले में धान की सबसे ज्यादा खरीद हुई है। इसके बाद संगरूर और पटियाला में सबसे ज्यादा खरीद हुई है।
हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा प्रदेश के कुरुक्षेत्र जिले में धान की सबसे ज्यादा आवक हुई है और इसके बाद करनाल और फतेहाबाद जिलों का स्थान रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications