अजित पवार महाराष्ट्र के नए उप मुख्यमंत्री होंगे (लीड-1)
कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण को मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले के कुछ ही घंटे बाद राकांपा विधायक दल ने भुजबल की जगह अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। उल्लेखनीय है कि राज्य में कांग्रेस-राकांपा की गठबंधन सरकार है।
राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार शाम को कहा, "राकांपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से अजित पवार को नया उप मुख्यमंत्री चुना गया है।"
पार्टी सूत्रों के मुताबिक विधायकों का समर्थन जुटाने की भरपूर कोशिशों के बावजूद भुजबल अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए और 50 से ज्यादा राकांपा विधायकों और कुछ स्वतंत्र विधायकों ने उप मुख्यमंत्री पद के लिए पवार का समर्थन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications