डेल ने लांच किए स्मार्टफोन एक्ससीडी28 और एक्ससीडी35
डेल इंडिया के 'उपभोक्ता और छोटे-मझोले कारोबार' के महाप्रबंधक महेश भल्ला ने कहा कि पिछले 25 सालों से डेल ने दुनिया भर में कम्प्यूटर और प्रौद्योगिकी के प्रसार के लिए काम किया है। एक्ससीडी श्रंखला पेश करने के साथ वह स्मार्ट फोन बाजार में भी अग्रणी भूमिका निभाएगी।
डेल के दोनों ही हैंड सेटों में वाईफाई और ब्लूटुथ सुविधाओं के साथ तेज गति के इंटरनेट के लिए 3जी सुविधा भी मौजूद है। इसके अलावा एक्ससीडी28 में एफएम रेडियो, 2.8 इंच का एलसीडी टच स्क्रीन और 3.2 मेगापिक्सेल डिजिटल कैमरा अन्य प्रमुख सुविधाएं हैं। स्मार्टफोन में 200 एमबी मेमोरी उपलब्ध है जिसे माइक्रो एसडी मेमोरी कार्ड लगाकर 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कम्पनी ने दोनों ही हैंड सेट के साथ एक साल के एडवांस्ड एक्सचेंज वारंटी की सुविधा दी है, जिसका अर्थ यह है कि हार्डवेयर की समस्या आने पर फोन को बदला जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications