राजस्थान में मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित (लीड-1)

वायु सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए. पटनी एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर थे, तभी जोधपुर से 60 किलोमीटर दूर उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रवक्ता ने बताया कि पटनी को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस दुर्घटना से धरती पर जान-माल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। विमान के उड़ान भरने के 15 मिनट बाद यह दुर्घटना हुई। उस समय विमान दो किलोमीटर की ऊंचाई पर था।

वायु सेना ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। देश में इस साल यह इस तरह की चौथी विमान दुर्घटना है। पश्चिम बंगाल में तीन मिग-27 विमान इस साल फरवरी, जुलाई और सितम्बर में दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।

पहली विमान दुर्घटना हाशिमारा सैन्य छावनी के नजदीक हुई थी। दुर्घटना में पायलट की मृत्यु हो गई थी और कुछ अवधि के लिए मिग-27 की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।

दूसरी विमान दुर्घटना जुलाई में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई, जिसमें एक नागरिक मारा गया।

तीसरी दुर्घटना कलाईकुंडा हवाई ठिकाने के नजदीक हुई। इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

भारत के पास सोवियत काल के 150 मिग-27 विमान हैं। भारतीय वायु सेना में इन्हें 'बहादुर' नाम से जाना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+