जी-20 सम्मेलन : ताजा आर्थिक संकट पर होगी वार्ता (लीड-1)
भारतीय शिष्टमंडल में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और वित्त सचिव अशोक चावला शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सम्मेलन की मेजबानी करने वाले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्यूंग बक और अन्य नेताओं से द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे।
अपने तीन दिन की यात्रा में प्रधानमंत्री वैश्विक आर्थिक स्थिरता में भारत का पक्ष रखने के साथ ही सम्मेलन में कम हैसियत रखने वाले अन्य देशों के नेताओं से भी बातचीत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी एशियाई आर्थिक संकट के बाद वर्ष 1999 में जी-20 सम्मेलन मुख्य रूप से वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गर्वनरों के स्तर पर शुरू हुआ था। इसकी महत्ता को देखते हुए वर्ष 2008 में इसे शिखर सम्मेलन का रूप दिया गया।
इस जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, अमेरिका और कनाडा के अलावा अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications