गुप्ता ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त का कार्यभार संभाला
उन्होंने देश के सबसे बड़े पुलिस बलों में से एक दिल्ली पुलिस में 'नई कार्यशैली' का आह्वान किया।
डडवाल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे जो नेपाल और भूटान से लगी सीमा की रक्षा करता है।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1975 बैच के अरूणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के अधिकारी गुप्ता इससे पहले तिहाड़ जेल के महानिदेशक थे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान गुप्ता ने कहा, "पुलिस की पुरानी अवधारणा समाप्त हो चुकी है, नए मैत्री पुलिस की जरूरत है। पुलिस को आम आदमी की समस्याओं को समझना चाहिए और उनके साथ सहानुभूति के साथ पेश आना चाहिए।"
नए आयुक्त ने कहा कि आतंकवाद विरोधी प्रकोष्ठ और अपराध शाखा जैसे विशिष्ठ विभागों में फेर-बदल किया जाएगा और इन विभागों में बेहतरीन अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। '
अपराध शाखा के 2003-04 में संयुक्त आयुक्त रहे गुप्ता ने रिकॉर्ड मात्रा में मादक पदार्थ को जब्त कर चर्चा बटोरी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications