भारती एयरटेल के मुनाफे में 26.5 फीसदी की कमी

कम्पनी को 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 1,661.20 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में कम्पनी को 2,263 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कम्पनी ने बताया कि अफ्रीका में अधिक-से-अधिक उपभोक्ताओं को अपनी ओर खींचने के लिए उसने कॉल की दरों में कटौती की है। इस कारण उसका मुनाफा प्रभावित हुआ है।

मुनाफे में कमी के बावजूद शेयर बाजार को दी गई सूचना में कम्पनी ने बताया है कि उसकी आय में 46.6 फसदी की बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन तिमाही में कम्पनी को 15,215 करोड़ रुपये की आय हुई है, जबकि इसी अवधि में पिछले साल कम्पनी को 10,378 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

गौरतलब है कि कम्पनी के इस परिणाम में उसका अफ्रीकी करोबार भी शामिल है, जिसे उसने जून में कुवैत की दूरसंचार कम्पनी जैन से खरीदा था।

एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार में 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 3,891 करोड़ रुपये की आय हुई। यह तिमाही अफ्रीकी कारोबार की पहली संपूर्ण तिमाही थी। इससे पहले की तिमाही में कम्पनी को अफ्रीकी कारोबार खरीदे महज 23 दिन हुए थे। कम्पनी का अफ्रीकी कारोबार 8 जून से शुरू हुआ है।

कम्पनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुनील भारती मित्तल ने तीसरी पीढ़ी की मोबाइल सेवाओं को शुरू करने के बारे में कहा कि कम्पनी की 3जी सेवाएं वर्तमान तिमाही में ही आ जाएगी और यह पूरे भारत में उपलब्ध होंगी।

इस समय एयरटेल का कारोबार 19 देशों में फैला हुआ है। इसके पास अभी कुल 19.48 करोड़ ग्राहक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+