राजनीति के 'क्लीन इंजीनियर' हैं पृथ्वीराज चव्हाण

चव्हाण का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मराठी परिवार में 17 मार्च, 1946 को हुआ था। वह राजस्थान के बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और उन्होंने कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय से एरोस्पेस इंजीनियरिंग में एमएस डिग्री हासिल की है।

उन्होंने स्वदेश वापसी से पहले अमेरिका में विमान यंत्रीकरण और पनडुब्बी रोधी युद्ध के लिए ऑडियो रिकॉर्डर डिजाइन करने के क्षेत्र में काम किया। बाद में उन्होंने 1974 में भारत लौटकर एक उद्यमी के रूप में काम शुरू किया।

दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी से मुलाकात के बाद चव्हाण राजनीति में शामिल हो गए और यहां सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। सबसे पहले 1991 में वह पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा से लोकसभा के लिए चुने गए।

वर्ष 2002 में वह राज्यसभा पहुंचे और मौजूदा समय में भी वह इसी सदन के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री होने के साथ ही उनके पास कई अहम विभागों की जिम्मेदारी भी थी।

चव्हाण के परिवार का राजनीति से पुराना नाता रहा है। उनके माता-पिता कराड से सांसद रहे हैं। उनके पिता दिवंगत डी.आर. चव्हाण जवाहर लाल नेहरू मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे थे।

कांग्रेस में विघटन के बाद भी उन्होंने शरद पवार के खेमे में जाने की बजाय गांधी परिवार के साथ रहना पसंद किया लेकिन यह कोई आश्चर्य नहीं था क्योंकि उनके माता-पिता ने भी कांग्रेस में पूर्व में हुए विघटनों (1969, 1978) के दौरान इंदिरा गांधी का साथ दिया था। उन्होंने सत्वशीला से विवाह किया है और उनका एक बेटा व एक बेटी है।

लोकसभा सदस्य बनने के बाद से पार्टी में चव्हाण की स्थित मजबूत होती गई और वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दल के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उन्हें सोनिया गांधी के करीबियों में गिना जाता है।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में उन्होंने पांच विभागों का प्रभार संभाला। इनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व कार्मिक मामलों का मंत्रालय शामिल है। चव्हाण जम्मू एवं कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्य व हरियाणा में कांग्रेस प्रभारी हैं।

चव्हाण को बुधवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया और इसके साथ ही उनके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। वह अशोक चव्हाण का स्थान लेंगे। जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+