वाराणसी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे
घटना वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हुई जब कोयले से लदी मालगाड़ी को स्टेशन के यार्ड की तरफ ले जाया जा रहा था, तभी उसके चार डिब्बे पटरी से उतर गए। झ्झारखण्ड से आने वाली इस मालगाड़ी को लखनऊ की तरफ जाना था।
वाराणसी के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) अधिकारी अनिल राय ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में 50 मीटर से ज्यादा पटरी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रेल कर्मचारी मरम्मत के काम में लग गए हैं।
उन्होंने कहा कि हादसा यार्ड में हुआ इसिलए रेल यातायात खास प्रभावित नहीं हुआ है। राय ने कहा कि हादसे के कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाए हैं। घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications