पुलिस अधिकारी को गोली मारी गई, महानिरीक्षक करेंगे जांच
पुलिस के अनुसार गांधी मैदान थाना के छज्जुबाग इलाके में तैनात शर्मा अपने आवास में जा रहे थे कि अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में शर्मा को दो गोली लगी। उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
इधर, राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी पटना प्रक्षेत्र के आईजी को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व 12 अक्टूबर को पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में मोटरसाईकिल पर सवार अपराधियों ने तीन पुलिस जवानों को गोली मार दी थी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications