पृथ्वीराज चव्हाण होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे।
पार्टी विधायकों से राय लेने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार सुबह चव्हाण के नाम पर मुहर लगाई। चव्हाण प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) मामलों के मंत्री होने के साथ ही कई अन्य विभागों के भी मंत्री हैं।
गौरतलब है कि आदर्श सोसायटी से जुड़े घोटाले के आरोप से घिरने के बाद अशोक चव्हाण ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications