अमेरिका में बाल वेश्यावृत्ति के आरोप में 100 गिरफ्तार
वाशिंगटन, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में अधिकारियों ने एक बाल वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 69 किशोर-किशोरियों को मुक्त भी कराया गया।
समाचार एजेंसी प्रेंसा लैटिना के अनुसार इस रैकेट का भंडोफोड़ संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की ओर से चलाए गए अभियान में किया गया। एफबीआई ने इस रैकेट के लोगों को अमेरिका के 30 राज्यों के 40 शहरों से गिरफ्तार किया।
एफबीआई के प्रवक्ता जैसन पैक ने बताया कि इस रैकेट से मुक्त कराए गए किशोर-किशोरियों की उम्र 12 से 17 साल के बीच है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications