ब्राजील की जेल में हिंसा, 18 मरे
रियो डी जेनेरियो, 10 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के मारनहाओ प्रांत की एक जेल में मंगलवार को हुई हिंसा में 18 कैदी मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह जेल साओ लुईस शहर में है। हिंसा की शुरुआत कैदियों के दो गुटों के बीच हुई। हिंसा का दौर कई घंटों तक चला।
प्रांतीय सरकार ने 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि है। दूसरी ओर जेल के अधिकारियों ने बताया कि बाद में तीन और कैदियों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications