सोनभद्र में कट्टर नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
नक्सली उमेश कुमार (35) ने जिले के राबर्ट्सगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वह बीते साल पुलिस दल पर जानलेवा हमला करने व अन्य दो आपराधिक मामलों में वाछित चल रहा था।
राबर्ट्सगंज थाना प्रभारी आर.के.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि उमेश बिहार के नक्सली कमांडर मुन्ना विश्वकर्मा गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। उस पर पुलिस दल पर हमला करने से पहले इलाके की रेकी करने की जिम्मेदारी रहती थी।
सिंह ने कहा कि नक्सली से उसके गिरोह और संपर्को के संबंध में खुफिया विभाग और स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के अधिकारी पूछताछ कर कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications