गिलानी ने बंद का आह्वान स्थगित किया
हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता गिलानी ने अपने 13 और 15 नवंबर के बंद के आह्वान को स्थगित कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि उनके इस कदम से घाटी में बंद और प्रदर्शनों का दौर खत्म हो जाएगा। पिछले पांच महीनों में घाटी में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए झड़पों में 110 लोगों की जानें गई हैं।
अपने बंद के आह्वान को स्थगित करते हुए गिलानी ने लोगों से इस मामले में सुझाव देने के लिए कहा है।
गिलानी ने बुधवार को कहा, "अपनी मांगों को सामने लाने के लिए हमें बंद का आह्वान करने के लिए बाध्य होना पड़ा था, क्योंकि भारतीय सेना हमारे प्रदर्शनों को दबा रही थी।"
गिलानी ने कहा कि सईद अली हमदानी के उर्स के मद्देनजर 13 नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित किया गया है। इस उर्स को शाह-ए-हमदान के नाम से भी जाना जाता है।
उधर, सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, " किसी भी समाज के लिए पांच महीनों तक रोजमर्रा के जीवन से अलग-थलग रहना संभव नहीं है। उन्हें इस बात का अहसास थोड़ी देर से हुआ है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications