हवालात से कैदियों के फरार होने पर उपनिरीक्षक निलम्बित
भोपाल के जिला न्यायालय में बने हवालात से मंगलवार को 11 कैदी फरार हुए थे जिनमें से अब तक तीन कैदी पकड़े जा चुके है। कैदियो के फरार होने की घटना के बाद बुधवार को प्रदेश के गृह मंत्री गुप्ता ने हवालात का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने हवालात प्रभारी पुलिस उप निरीक्षक को निलम्बित करने का निर्णय लिया।
गुप्ता ने कहा कि हवालात में जो कमियां हैं उन्हे दुरूस्त किया जाएगा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ताकि इस तरह की घटना की पुरावृत्ति न हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications