असम में महिला की हत्या, मरने वालों की संख्या 24 हुई
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंधित एनडीएफबी के हथियारबंद आतंकवादियों ने बुधवार तड़के कोकराझार जिले के जामुगुड़ी गांव में हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी की।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "एनडीएफबी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की जिससे कलवा चौहान नाम की एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।"
एनडीएफबी के आतंकवादियों ने सोमवार शाम से कम से कम 11 अलग-अलग हमले किए हैं। इन हमलों में ज्यादातर हिंदी भाषियों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर या तो हिंदी भाषी हैं या अल्पसंख्यक हैं।
हमलों में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं। पांच की स्थिति गम्भीर है। घायलों का गुवाहाटी चिकित्सा कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एनडीएफबी ने मंगलवार को इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए अगले कुछ दिनों में और भी हिंसक हमले करने की चेतावनी दी थी।
सोमवार की सुबह सुरक्षा बलों द्वारा एनडीएफबी के एक आतंकवादी को सोनितपुर जिले में मुठभेड़ में मार गिराए जाने के कुछ घंटों बाद ही हिंसा का यह दौर शुरू हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications