सेंसेक्स में 56 अंकों की गिरावट (लीड-1)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 15.94 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 20,917.54 पर खुला। मंगलवार को यह 20,932.48 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 1.65 अंक बढ़कर 6,303.20 पर खुला। निफ्टी मंगलवार को 6,301.55 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त का रुख देखा गया। मिडकैप 25.32 अंकों की बढ़त के साथ 8,704.98 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप 95.77 अंकों की बढ़त के साथ 11,148.22 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications