पाक ने भारतीय दावेदारी को अमेरिकी समर्थन पर निराशा जताई

पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर ने अपने देश में अमेरिकी राजदूत कैमरन मंटनर को इस बारे में अपने देश की चिंताओं से अवगत कराया। बशीर ने कहा कि इस कदम के संघर्षो से घिरे क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय संस्था के सुधारों पर गम्भीर परिणाम हो सकते हैं।

समाचार पत्र ने 'डॉन' ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बशीर ने अमेरिकी राजदूत से कहा कि ऐसा लगता है कि भारत की दावेदारी का समर्थन अमेरिका ने राजनीतिक और कूटनीतिक सीमाओं के दबाव में किया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पड़ोसी देशों के साथ भारत के व्यवहार, क्षेत्र के संघर्षो और कश्मीर पर भारत द्वारा किए गए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के उल्लंघन को पूरी तरह भुला दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी हाल की भारत यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की भारतीय दावेदारी का समर्थन किया था।

'डॉन' के अनुसार पाकिस्तानी सेना इस बारे में अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य कमांडर जनरल डेविड पैट्रियस को भी अपनी भावनाओं से अवगत कराएगा।

समझा जाता है कि पाकिस्तान इस समय पूरा ध्यान चीन पर दे रहा है। सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी सदस्यों में से अब सिर्फ चीन ही बचा है जिसने भारतीय दावेदारी का समर्थन नहीं किया है।

उधर, पाकिस्तानी राजनयिकों की राय है कि ओबामा ने भारतीय उम्मीदवारी को स्वीकृति नहीं दी है। एक राजनयिक का कहना है, "शब्दों का चयन सावधानी से किया गया है और उन्हें समर्थन का वक्तव्य नहीं समझा जाना चाहिए। उस दिशा में ज्यादा प्रयास नहीं किया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+