स्ांघ ने खुलकर किया इंद्रेश का बचाव
गौरतलब है कि अजमेर विस्फोट मामले में राजस्थान पुलिस के आतंक निारोधी दस्ते द्वारा दायर आरोप-पत्र में संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार का नाम आने के बाद संघ ने इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया है।
आंदोलन के तहत भोपाल के लिली टॉकीज चौराहे पर संघ के पूर्व सरसंघ चालक के. एस. सुदर्शन सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने खुद को संघ का स्वयंसेवक बताते हुए कहा कि संघ ने हमेशा देश हित की बात की है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वंदेमातरम गाना, भारत माता की जय बोलना और कश्मीर की बात करना आतंकवाद है, इसका केंद्र व कांग्रेस को जबाव देना होगा।
झा ने आरोप लगाया कि संघ की विचारधारा को कानून और सत्ता की ताकत से कुचलने की कोशिश हो रही है। इंद्रेश 40 साल से संघ के लिए काम कर रहे हैं, उनके बढ़ते प्रभाव से ही चिंतित होकर उन्हें फंसाया जा रहा है।
संघ के मध्य क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल ने कहा कि इंद्रेश कश्मीर में रहकर देश की मुख्य धारा से अलग हो रहे लोगों को जोड़ने का काम करते रहे हैं, यही बात कांग्रेस को खटकी और उनके खिलाफ साजिश रच दी गई। उन्होंने भरोसा जताया है कि इंद्रेश के खिलाफ रची गई साजिश विफल होगी।
मुस्लिम नेता और पूर्व सांसद आरिफ बेग ने कहा कि वोट बैंक की खातिर केंद्र सरकार साजिश रच रही है। बेग ने कहा कि वह इंद्रेश को वह लम्बे अरसे से जानते हैं, उन्होंने कश्मीर में आम जनता के बीच पहुंचकर काम किया है। इसी मुद्दे पर राज्य में इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन सहित सभी जिला मुख्यालयों पर संघ व भाजपा ने हिंदू विरोधी दुष्प्रचार की राजनीति के विरुद्ध धरना दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications